नहर में तैरते मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशं... - CG Sandesh

नहर में तैरते मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिलासपुर में दोस्त के घर जा रहा हूँ कहकर निकले एक युवक की लाश नगर में तैरते मिली. युवक दो दिन से लापता था. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर की शाम रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी निवासी बबलू उर्फ देवेंद्र साहू (22) दोस्त के घर जाने के लिए निकला था और वापस नहीं आया. परिजनों ने आसपास तलाश किया पर वह नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

युवक के परिजनों का कहना है की वह रात लगभग 9:30 बजे बात किया था. उसने अपने दोस्त के यहां से घर आने की बात कही थी. फिर उसका कुछ पता नहीं चला. उसे तैरना भी आता था.


अन्य सम्बंधित खबरें