बागबाहरा : स्कूल पढने गयी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्व... - CG Sandesh

बागबाहरा : स्कूल पढने गयी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम से स्कूल पढने गई नाबालिग लड़की के घर वापस नहीं आने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.  

प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि 10 अक्टूबर के रात्रि 08:00 जब वह अपने घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल से तक घर वापस नही आयी है. जिसके बाद उसके परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों एवं गांवों में पता तलाश किया जहाँ कहीं पता नही चलने पर परिजनों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में की है.

परिजनों को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें