पिथौरा के इस मेडिकल स्टोर से जुड़ा था प्रतिबंधित नशीली टेबलेट... - CG Sandesh

पिथौरा के इस मेडिकल स्टोर से जुड़ा था प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का तार, रायपुर के गंज पुलिस ने की कार्यवाही.

रायपुर के गंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. यह नशे का कारोबार महासमुंद जिले के पिथौरा से जुड़ा है, आरोपीं ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिथौरा के मनोज बंसल के मेडिकल स्टोर से यह प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाता था. 

पुलिस ने नशे के कारोबारियों के विरूद्ध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के विक्रेता एवं मेडिकल स्टोर संचालक के विरूद्ध यह कार्यवाही की है.

दरअसल 12 अक्टूबर को रायपुर के एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति दीपक राव को राजधानी रायपुर के थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूनाभठ्ठी स्थित अंडर ब्रिज के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा.

दीपक राव विकास नगर गुढ़ियारी रायपुर का निवासी है. पुलिस ने दीपक राव की तलाशी लेते हुए उसके पास से नाईट्रोटेन, लोमोटिल एवं स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक राव द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को पिथौरा महासमुंद निवासी मनोज बंसल के मेडिकल दुकान से लाता था.  जिसके बाद पुलिस ने मनोज बंसल के बंसल मेडिकल स्टोर में रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया.

पुलिस ने बताया कि मनोज बंसल से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था. मनोज बंसल के द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के दीपक राव को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री किया था.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 1200 नग नाईट्रोटेन टेबलेट, 600 नग लोमोटिल टेबलेट, 240 नग स्पास्मों टेबलेट, बिक्री रकम नगदी 3000/- रूपये तथा घटना से संबंधित होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 जे एफ 8361 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 319/22 धारा 21(क), 22(8) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया है.

पुलिस ने बताया कि इसके पूर्व भी दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को रायपुर पुलिस द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्र में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 12 लाख रूपये कीमत की 02 लाख नग अल्प्राजोलम एवं स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त कर कार्यवाही की थी.


अन्य सम्बंधित खबरें