पटेवा : दो प्रकरण में 7 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : दो प्रकरण में 7 लीटर महुआ शराब जप्त.

पटेवा  पुलिस ने 16 अक्टूबर को दो अलग अलग प्रकरण में कुल 7 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना पर आरोपी शंकर जोशी पिता संतनू जोशी उम्र 21 वर्ष निवासी पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्‍जे से एक प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 04 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को तथा आरोपी संजय जोशी पिता गोकूल जोशी उम्र 30 वर्ष निवासी पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 03 लीटर महुआ शराब कीमती 900 रूपये को जप्त कर दोनो आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें