बागबाहरा : स्ट्रीट लाईट की रोशनी में जुआ खेलते 3 गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस ने 16 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे मुखबिर की सुचना पर स्ट्रीट लाईट की रोशनी में जुआ खेलने वालों को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर वार्ड नं 04 ढांगाडिपरा बागबाहरा डबरी के पास घेराबंदी किया जहां पर कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे थे. जिन्हे घेराबंदी कर रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 2930 रूपये नगदी, 52 पत्ती ताश, बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को जप्त कर कब्जा में लिया गया. तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी :-
01. मुकेश जैन पिता स्व जुगल किशोर जैन उम्र 43 साल
02. ईश्वर ठाकुर पिता शिव बाबू उम्र 30 साल
03. विरेन्द्र साहू पिता छगन लाल साहू उम्र 28 वर्ष