तेन्दुकोना : घर के बाडी में रखे अवैध शराब के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
तेन्दुकोना 16 पुलिस को मुखबिर से मोंगरापाली चौक के पास सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली में दुलार सिंग ठाकुर अपने घर के बाडी में हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है मुखबीर के बताये स्थान दुलार सिंग ठाकुर के मकान के पीछे बाडी के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को बाडी में पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम दुलार सिंग ठाकुर पिता साधुराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम सराईपाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुन्द (छ.ग.) का होना बताया।
आरोपी दुलार सिंग ठाकुर के कब्जे से पेश करने पर एक सफेद रंग के 02 लीटर वाली स्प्राईट बाटल में भरा हुआ 02 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 400 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी दुलार सिंग ठाकुर पिता साधुराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम सराईपाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुन्द (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।