बागबाहरा अनुविभाग व कोमाखान तहसील का उद्घाटन - CG Sandesh

बागबाहरा अनुविभाग व कोमाखान तहसील का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश ने नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन  किया। इसमें महासमुंद ज़िले का नवगठित बागबाहरा अनुविभाग व नवगठित कोमाखान तहसील शामिल हैं। महासमुंद ज़िले के बागबाहरा अनुविभाग व कोमाखान तहसील में कामकाज शुरू हो जाएगा। ग्राम पंचायत कार्यालय कोमाखान को अस्थायी रूप से तहसील कार्यालय बनाया गया है। कोमाखान तहसील का कामकाज शुरू होने से राजस्व प्रशासन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी और आम जनता को प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकेंगी। इसके साथ ही किसानों और जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों को बेहतर सुविधा का लाभ भी मिलेगा। शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी। विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी  द्वारिकाधीश यादव, पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें