बस और ट्रक में जबरदस्त भिडंत, 6 की मौत, 15 घायल - CG Sandesh

बस और ट्रक में जबरदस्त भिडंत, 6 की मौत, 15 घायल

गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस भीषण हादसे में बस और ट्रक में जबरदस्त भिडंत हो गयी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी।


अन्य सम्बंधित खबरें