पिथौरा : भारी मात्रा में रखा अवैध पटाखा को पुलिस ने किया जप्... - CG Sandesh

पिथौरा : भारी मात्रा में रखा अवैध पटाखा को पुलिस ने किया जप्त.

पिथौरा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे पटाखा को जप्त किया गया है, पुलिस ने 3 कार्टून में भरी हुई विभिन्न कम्पनी का पटाखा कीमती 38,604 रूपयें जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर 22 को मुखबीर से सूचना मिली की मनीष अग्रवाल पिथौरा व्यापारी अपने गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखा है, सूचना तस्दीक हेतु पिथौरा की टीम मौके पर पहुंचकर मनीष अग्रवाल से पूछताछ कर घर की गोदाम की तलाशी ली गई. जहाँ कार्टून मे भारा हुआ विभिन्न कम्पनी का भारी मात्रा में पटाखा मिला.

पुलिस ने बताया कि व्यापारी मनीष अग्रवाल के पास पटाखा रखने या बेचने का कोई भी वैधानिक दस्तावेज एवं लायसेंस नही था. लायसेंस नही होने पर व्यापारी मनीष अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 6 राजेंद्र प्रसाद वार्ड पिथौरा थाना पिथौरा के कब्जे से 03 कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 38,604 रूपयें को जप्त कर अपराध क्रमांक 252/22 धारा 286 IPC, 9 ख, 1 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना पिथौरा में कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें