बागबाहरा : जुआ खेलते 09 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, कब्जे से 10... - CG Sandesh

बागबाहरा : जुआ खेलते 09 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, कब्जे से 10 हजार 150 रूपये जप्त

बागबाहरा पुलिस को 18 अक्टूबर मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम दारगांव तालाब के मेड़ में कुछ लोगों के द्वारा रूपये पैसो की हारजीत की दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम दारगांव तालाब के मेड़ सूचना के तस्दीक पर रवाना हुआ मुखबिर के बताये स्थान पहुंच कर घेराबंदी किया जहां पर कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर गवाह के समक्ष रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया.
आरोपियों के फड एवं पास की तलाशी लेने पर आरोपी (01) टुकेश कुमार के फड से 850 रूपये एवं पास से 120 रूपये कुल 970 रूपये (02) राकेश कुमार के फड से 750 रूपये एवं पास से 130 रूपये कुल 880 रूपये, (03) सुनील कुमार के फड से 600 रूपये एवं पास से 100 रूपये कुल 700 रूपये, (04) अजय पटेल के फड से 640 रूपये एवं पास से 160 रूपये कुल 800 रूपये, (05) किशन मरार के फड से 650 रूपये एवं पास से 250 रूपये कुल 900 रूपये कुल जुमला नगदी रकम फड एवं पास से 4250 रूपये, ताश की 52 पत्ती, बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।

इसी तरह बागबाहरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड नं 05 गणेशपारा बागबाहरा तिराहा के पास कुछ लोगों के द्वारा रूपये पैसो की हारजीत की दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पहुंच कर घेराबंदी किया जहां पर कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर गवाह के समक्ष रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया.
आरोपियों के फड एवं पास की तलाशी लेने पर आरोपी (01) शंकर लाल साहू के फड से 1550 रूपये एवं पास से 250 रूपये कुल 1800 रूपये (02) जित्तू ताण्डी के फड से 1030 रूपये एवं पास से 170 रूपये कुल 1200 रूपये, (03) मिथलेश सोनी के फड से 1350 रूपये एवं पास से 150 रूपये कुल 1500 रूपये, (04) अजय सिंग फड से 1040 रूपये एवं पास से 360 रूपये कुल 1400 रूपये, कुल जुमला नगदी रकम फड एवं पास से 5900 रूपये, ताश की 52 पत्ती , बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया ।
सभी आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें