सांकरा : स्कूल के बाहर अश्लील गाली गलौच करते हुए महिला से की मारपीट.
सांकरा थाना क्षेत्र के एक महिला को स्कूल के बाहर अश्लील गाली गलौच करते हुए उसे डंडा से मारा पीटा गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ीपाली का है जहाँ की की 60 वर्षीय महिला बिमला सिंग ने पुलिस को बताया कि वह 17 अक्टूबर को गांव के महिमा सौवरा के घर घूमने गयी थी, जहाँ कुछ समय बाद मंजोरी तांडी आयी और उसे बुलायी तब प्रार्थी बिमला बाहर आयी तो उसे मंजोरी ने स्कुल के सामने तु मेरी बहन की लड़की प्रतिमा को पानी छिंटक दी जिससे वह बीमार हो गयी है. और ऐसा कहकर मंजोरी बिमला के साथ अश्लील गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा से मारपीट की. जिससे बिमला के हाथ गर्दन दाहिने जांघ में चोट लगी है.
मारपीट करते समय हिना सिंग, तपस्वनी तांडी ने घटना को देखा सुना है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.