धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदना क्यों होता है शुभ - CG Sandesh

धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदना क्यों होता है शुभ

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कुछ लोग 23 अक्टूबर रविवार को भी धनतेरस का पर्व मनाएंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर घर में क्या लाना शुभ होता है।

 धनतेरस पर पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। अगर कुछ न हो तो धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, झाड़ू और धनिए के बीज जरूर खरीदने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह घर में सुख समृद्धि लाते हैं।

धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि धनिए के बीज से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। दिवाली और धनतेरस पर मां लक्ष्मी को धनिया का बीज अर्पित करने के बारे में कहा गया है, कि ऐसे करने से घर में सुख समृद्धि तो आती है, साथ ही मेहनत का फल मिलता है और व्यक्ति संपन्न होता है। 

इसलिए धनतेरस पर धनिया के बीज या साबूत धनिया जरूर खरीदें। लक्ष्मी जी को अर्पित करने के बाद धनिया का प्रसाद भी बनाया जाता है। इसमें धनिया के बीज को पीस गुड़ के साथ मिलाकर प्रसाद बनाकर सभी को देते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। झाड़ू घर में पसरी दरिद्रता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती है। साफ-सफाई से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होकर वहां वास करती है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें