पिथौरा : जिला पंचायत सीईओ के आष्कस्मिक निरीक्षण के दौरान अनु... - CG Sandesh

पिथौरा : जिला पंचायत सीईओ के आष्कस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सचिव, तत्काल प्रभाव से निलंबित

महासमुंद जिला पंचायत सीईओ ने 20 अक्टूबर को पिथौरा जनपद क्षेत्र के पंचायतों में आष्कस्मिक निरीक्षण के दौरान एक पंचायत सचिव को अनुपस्थित पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

मामला पिथौरा जनपद के ग्राम पंचायत देवसराल का है जहाँ जिला पंचायत सीईओ के आष्कस्मिक निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव रेखराज साहू की घोर लापरवाही देखने को मिली.

पंचायत सचिव रेखराज साहू कार्यालय बंद कर बिना सुचना के अनुपस्थित थे, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की अवहेलना करते हुए पंचायत के चारों ओर पड़ी गन्दगी अथवा अव्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे थे.

बताया गया कि ग्राम पंचायत में बाहरी व्यक्तियों को भी ठहराया जाना पाया गया है, इस प्रकार रेखराज साहू ने अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन उचित रूप से नही किया है. अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, लापरवाही बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें