तेन्दुकोना : आरोपी से 4 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बईपाली जाने का मार्ग शारदा मंदिर के सामने पुल के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखे जाने पर कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान शारदा मंदिर के सामने पुल के पास तिराहा में पहुंचकर खड़े व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसका नाम योगेश कुमार ध्रुव पिता नारायण सिंह ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना पिथौरा का निवासी बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार ध्रुव के कब्जे से पेश करने पर एक 5 लीटर वाली पीला रंग की जरीकेन में भरी करीबन 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती करीबन 800 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(1)(क) आब0एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें