कोमाखान : जिला सहकारी बैंक के लिपिक को दी काटकर फ़ेंक देने की... - CG Sandesh

कोमाखान : जिला सहकारी बैंक के लिपिक को दी काटकर फ़ेंक देने की धमकी.

कोमाखान के जिला सहकारी बैंक में अन्य व्यक्ति का बैंक पासबुक लेकर आये व्यक्ति को लिपिक द्वारा भुगतान करने से मना करने पर उसे काटकर फ़ेंक देने की धमकी दी गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कोमाखान में लिपिक के पद पर पदस्थ ओम प्रकाश चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर 2022 को जिला सहकारी बैंक में डयूटी के दौरान लगभग 8:15 बजे रात्रि गिरीश पाड़े और उसका लड़का किसी अन्य ब्यक्ति का बैंक पास बूक के खाता का भुगतान हेतु लेकर आया था. जिसे ओमप्रकाश द्वारा संबंधित पास बूक ग्राहक को लेकर आने पर ही पैसा भुगतान किया जावेगा कहने पर गिरीश पाड़े और उसके लड़के द्वारा ओमप्रकाश को पैसे की भुगतान करना ही पड़ेगा कहकर मां बहन की गाली गलौच करने लगे तथा उसे धमकाने लगे कि तू बाहर निकल कर देख तुझे काट कर फेक दूंगा.

प्रार्थी ओमप्रकाश ने बताया कि मौके पर बैंक के अधिकारी जितेन्द्र साहनी, लिपिक कामेश्वर साहू, चपरासी दीपक पटेल, आपरेटर ललित साहू,  गितेश साहू आदि लोग उपस्थित थे जो घटना को देखे और सुने है.

प्रार्थी ने बताया कि गिरीश पाड़े के द्वारा उसके बैंक के कर्मचारी दीपक पटेल के मोबाईल में फोन कर उसकी बेटी और पत्नी के बारे में अश्लील गाली गलौच और मारने की धमकी दिया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गिरीश पाड़े व उसके लड़के पर धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें