पिथौरा : अज्ञात व्यक्ति ने दो लोगों के मोटरसायकल में लगाई आग.
पिथौरा नगर के समीप लाखागढ़ में 21 अक्टूबर की रात को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा किराय के मकान में रह रहे दो लोगों के मोटरसायकल में आग लगा देने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
प्रार्थी सचिन कुमार सारथी ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर के रात्रि 10:30 बजे वह अपने किराय के मकान के आंगन में मोटर सायकल CB साइन क्रमांक CG06 GQ 5298 को खड़ी कर कमरा अंदर जाकर सो गया था.
सचिन ने बताया कि उसके घर के बाजू में प्यारे लाल निषाद भी किराये में रहता है, जो अपना भी वाहन TVS जूपिटर क्रमांक CG06 GX 1247 को रात्रि 9:30 बजे खडी कर घर में सो गया था.
इसके बाद सुबह जब दोनों उठे देखें तो मोटर सायकल CB साइन क्रमांक CG06 GQ 5298 कीमती करीबन 40,000/- रूपये एवं TVS जूपिटर क्रमांक CG06 GX 1247 कीमती करीबन 50,000/- रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगा गया था.
प्रार्थी सचिन ने बताया कि कोई रात दरम्यानी परछी के प्लग से वायर लगाकर शार्ट शर्किट कर उनके वाहनों को जला कर नुकसान कर दिया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 436-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.