पिथौरा : घर के परछी में खड़ी बाइक चोरी  - CG Sandesh

पिथौरा : घर के परछी में खड़ी बाइक चोरी

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासेवैयाखुर्द में घर के परछी में खड़ी बाइक चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
पार्थी कमलेश कुमार बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम राजासेवैयाखुर्द में रहता है. खेती किसानी का काम करता है कि 20 अक्टूबर 2022 को वह अपने मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 22 V 7671 को शाम करीबन 07 बजे अपने घर के परछी में खड़ी कर चाबी परछी में लगे कील में टांग दिया था.

जब वह खाना खोकर सो गया रात्रि लगभग 01.30 बजे उठा तो उसका मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 22 V 7671 कीमती करीबन 60000 रूपये नही था.
आसपास पता तलाश किया पता नही चला कोई अज्ञात चोर द्वारा उसके मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें