पिथौरा : अज्ञात मोटर सायकल ने मारी जोरदार ठोकर, ईलाज के दौरान बाइक चालक की मौत.
पुलिस ने बताया कि मृतक शिवानंद मोहंती पिता श्री देवराज मोहंती उम्र 52 वर्ष साकिन रामसागर पारा पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द निवासी था. सड़क दुर्घटना में ईलाज के दौरान शिवानंद की मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिवानंद मोहंती 11 अगस्त 2022 के दोपहर 02/30 बजे मोटर सायकल को चलाते अपने घर जा रहा था, जिसे थाना के पास मेन रोड में सामने से आ रही मोटर सायकल के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेण्ट कर दिया. जिससे गिरने से सिर, सीना में चोंट लगा था, जिसे ईलाज के लिये भर्ती किया गया था.
मृतक शिवानंद मोहंती का ईलाज के दौरान 14 अगस्त 2022 को 08/45 बजे मौत होने से अज्ञात मोटर सायकल का चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें