पिथौरा : रेस्टोरेंट में महूआ शराब, अंग्रेजी शराब बिक्री करते... - CG Sandesh

पिथौरा : रेस्टोरेंट में महूआ शराब, अंग्रेजी शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 21 अक्टूबर 22 को मुखबीर सूचना मिली कि शुभ रेस्टोरेंट NH53 रोड ग्राम मुढीपार में कमलेश साहू अवैध रूप से महूआ शराब, अंग्रेजी शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंचकर रेस्टोरेंट की तलाशी लिये तलाशी में पाया गया है.
आरोपी के कब्जे से 01. दो पीला रंग की 05 लीटर वाली जरकीन में करीब 05-05 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 2,000/- रूपये, 02. 06 नग गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180ML भरी हुई कीमती 720/- रूपये, 03. एक प्लास्टिक झोला में 12 नग प्लास्टिक झिल्ली पाउच जिसमें 100-100ML महूआ शराब भरी हुई कीमती 360/- रूपये, 04. नगदी बिक्री रकम 300/- रूपये जप्त कर शीलबंद किया गया.

आरोपी कमलेश साहू का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें