बागबाहरा : काटपत्ती नामक जुआ खेलते 12 जुआरियो पर हुई कार्यवा... - CG Sandesh

बागबाहरा : काटपत्ती नामक जुआ खेलते 12 जुआरियो पर हुई कार्यवाही

बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि तालाब मेड के नीचे नीम पेड़ के पास ग्राम दारगांव में कुछ लोगों के द्वारा रूपये पैसो की हारजीत की दांव लगाकर ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये स्थान तालाब मेड के नीचे नीम पेड़ के पास ग्राम दारगांव पहुंच कर घेराबंदी किया जहां पर कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर गवाह के समक्ष रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया.
आरोपियों के फड एवं पास की तलाशी लेने पर आरोपी (01) कमलेश साहू के फड से 320 रूपये एवं पास से 50 रूपये कुल 370 रूपये (02) पूर्वेश ठाकुर के फड से 310 रूपये एवं पास 30 रूपये कुल 340 रूपये (03) हरिशचन्द निषाद के फड से 530 रूपये एवं पास से 80 रूपये कुल 610 रूपये, (04) दनादर ठाकुर के फड से 480 रूपये एवं पास से 10 रूपये कुल 490 रूपये, (05) सागर निषाद के फड से 350 रूपये एवं पास से 60 रूपये कुल 410 रूपये, 06) खेमराज पटेल के फड से 330 रूपये एवं पास से 50 रूपये कुल 380 रूपये उपरोक्त जुआडियानों के फड एवं पास से कुल जुमला नगदी रकम 2600 रूपये, 52 पत्ती ताश एवं बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी तथा 04 नग आधी जली हुई मोमबत्ती को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

इसी तरह बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि तालाब पार ग्राम दारगांव में कुछ लोगों के द्वारा रूपये पैसो की हारजीत की दांव लगाकर ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है पुलिस मुखबिर द्वारा बताये स्थान तालाब पार ग्राम दारगांव पहुंच कर घेराबंदी किया जहां पर कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर गवाह के समक्ष रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया. आरोपियों के फड एवं पास की तलाशी लेने पर आरोपी (01) कृष्ण कुमार यादव के फड से 300 रूपये एवं पास से 100 रूपये कुल 400 रूपये (02) कुंज लाल ठाकुर के फड से 450 रूपये एवं पास 50 रूपये कुल 500 रूपये (03) देव कुमार के फड से 270 रूपये एवं पास से 30 रूपये कुल 300 रूपये, (04) थनवार के फड से 510 रूपये एवं पास से 90 रूपये कुल 600 रूपये, (05) सुरेश भोई के फड से 310 रूपये एवं पास से 30 रूपये कुल 340 रूपये, 06) दीपक यादव के फड से 320 रूपये एवं पास से 40 रूपये कुल 360 रूपये उपरोक्त जुआडियानों के फड एवं पास से कुल जुमला नगदी रकम 2500 रूपये, 52 पत्ती ताश एवं बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
सभी आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें