सांकरा : गाँव जाने के रास्ते में पंडीत ढ़ाबा के संचालक ने किया शौच, 4 लोगों ने ढ़ाबा पहुंचकर की मारपीट और तोड़फोड़.
सांकरा थाना अंतर्गत जरहापुल के पास पंडीत ढ़ाबा छुआलीपतेरा में 22 अक्टूबर को रात 10 बजे छुवालीपतेरा के चार लोग पहुंचकर ढ़ाबा संचालक से रास्ता में लैट्रिंन करवा रहे हो कहकर मारपीट करने लगे और ढाबा में रखे कुर्सी , टेबल, बर्तन, लाईट को तोड़ फोड़कर कर नुकसान पहुंचाए.
अखिलेश ओझा ने पुलिस को बताया कि जरहा पुलिया एनएच 53 रोड में उसका ढाबा है, जहाँ 22 अक्टूबर को रात्रि करीबन 10.00 वह अपने ढाबा में बैठा था उसी समय ट्रक ढाबा के सामने खड़ा था तो वह छुवालीपतेरा जाने का रास्ता में लैट्रिंन कर दिया था. जिसे गांव के शिवा भारती, सुशील भारती, भीखम भारती और सोनऊ भारती सभी निवासी छुवालीपतेरा थाना सांकरा उसी बात को लेकर प्रार्थी के ढाबा में आये और उसे कहने लगे कि तुम यहां ढाबा खोले हो और रास्ता में लैट्रिंन करवा रहे हो. और ऐसा कहकर चारों एक राय होकर प्रार्थी को अश्लील मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए ढाबा में रखे कुर्सी , टेबल, बर्तन, लाईट को तोड़ फोड़कर कर नुकसान पहुंचाए.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने शिवा भारती, सुशील भारती, भीखम भारती और सोनऊ भारती के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.