खल्लारी : मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

खल्लारी : मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज.

खल्लारी थाना क्षेत्र के चरौदा नाला मोड़ पर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

किशन लाल साहू ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह 09:00 बजे वह अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GU 2143 से आंवराडबरी काम करने के लिये अपने घर से निकला था, और जैसे ही चरौदा नाला के आगे मोड़ पर करीबन 10.00 बजे पहुंचा था की विपरित दिशा चरौदा तरफ से आ रही मोटर सायकल HF डिलक्स CG 04 HV 7416 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुये प्रार्थी किशन की मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

एक्सीडेन्ट करने से किशन अपने मोटर सायकल सहित गिर गया, जिससे उसके दाहिना पैर के उंगली में, दाहिना हाथ के कोहनी में चोंट आया है.  तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

प्रार्थी ने बताया कि उसके पीछे गांव के केजुराम, महेन्द्र निषाद मोटर सायकल से आ रहे थे जो घटना को देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल HF डिलक्स क्र CG 04 HV 7416 के चालक विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें