अमिताभ बच्चन के बाएं पैर की नस कटी, अस्पताल में हुए थे भर्ती
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उनके बाएं पैर की एक नस कट जाने के बाद उन्हें हाल ही में एक अस्पताल पहुंचना पड़ा था।.
इस साल 80 वर्ष के हुए बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर यह जानकारी दी और कहा कि रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए उनके पैर में टांके लगे हैं।.
घटना के बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी। जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं।’’अन्य सम्बंधित खबरें