बागबाहरा : बाकमा और मनबाय में जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने 23 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम बाकमा और मनबाय में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं अवैध शराब जुआ सट्टा रेड करने की कार्यवाही करते हुए ग्राम मनबाय के बीच गली में बोरिंग के पास काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे वीरसिंग ठाकुर पिता अमरसिंग ध्रुव उम्र 48 वर्ष, हेमलाल ठाकुर पिता कमलू सिंग ठाकुर उम्र 22 वर्ष, मनीराम पिता मोहन उम्र 50 वर्ष, चन्द्रशेखर धीवर पिता रामलाल धीवर उम्र 35 वर्ष, पुरन ठाकुर पिता रामायण सिंग उम्र 24 वर्ष, गरूड़ सिंग पिता चमार राय उम्र 50 वर्ष, नरसिंग ठाकुर पिता अमर सिंह उम्र 29 वर्ष, निवासी मनबाय से 2650 रूपये, ताश की 52 पत्ती , बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया.
ग्राम बकमा तालाब के पार नीचे मैदान में ताश के 52 पत्ती से काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे लोकनाथ साहू पिता सालिक राम उम्र 40 वर्ष, गिरधारी यादव पिता पीलूराम यादव उम्र 27 वर्ष, टकेश्वर घृतलहरे पिता ढेलूराम उम्र 32 वर्ष, सुरज चौहान पिता अमर सिंह उम्र 29 वर्ष, निमेश चेलक पिता लतेलराम उम्र 20 वर्ष, देवराम साहू पिता सुकलाल साहू उम्र 39 वर्ष, ओमप्रकाश साहू पिता रामू साहू उम्र 39 वर्ष, टूकेश साहू पिता बबलू उम्र 23 वर्ष निवासी बकमा से 1950 रूपये, ताश की 52 पत्ती , बिछाने की एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.