महासमुंद : पटाखा फोड़ने से मना करने पर पेट में किया चाकु से प... - CG Sandesh

महासमुंद : पटाखा फोड़ने से मना करने पर पेट में किया चाकु से प्राण घातक हमला, गंभीर हालत में रायपुर रिफर.

बुन्देली थाना क्षेत्र के ग्राम सेवाती में जैतखाम के पास पटाखा फोड़ने से मना करने वाले पर एक व्यक्ति ने आवेश में आकर पेट में चाकु से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पुहंचाया, जिसके बाद उसे इलाज हेतु रायपुर रिफर करना पड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को रात्रि करीबन 8 बजे यशवंत गायकवाड़ जैतखाम के पास बैठा था. उसी समय नरेन्द्र के द्वारा जैतखाम पर पटाखा फोड़ने पर यशवंत गायकवाड़ ने उसे पटाखा फोड़ने से मना किया तो. नरेन्द्र ने तु कौन है मना करने वाला कहकर रूक मैं आ रहा हूं कहते हुए अपने घर से सब्जी काटने वाले चाकू लेकर आया और यशवंत के पेट पर वार कर दिया.

इसके बाद जब यशवंत के पेट से चोट लगाकर खून बहने लगा तो उसे हास्पिटल ले जाया गया जहाँ से यशवंत को रायपुर रिफर किया गया है.

बताया गया कि यशवंत को यदि तत्काल हास्पिटल नहीं ले जाते तो उसकी मृत्यु हो जाती, मामले में पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र सोनी का कृत्य अपराध धारा 307 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें