बागबाहरा : निरासृत पैसा लेने जा रही वृद्धा को पीकप ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम सिरी में एक वृद्धा को पीकप चालक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
तिजिया बाई ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वृद्धा होने से वह घर में रहती है, 24 अक्टूबर को अपने घर ग्राम पठारीमुड़ा से निरासृत पैसा लेने गांव के फगनीबाई पाड़े के साथ ग्राम सिर्री पैदल पैदल जा रही थी, इसी दौरान झलप रोड में ग्राम सिर्री के सोसायटी के पास झलप की ओर से आ रही पीकप क्र CG 19 H 0584 का चालक अपनी पीकप को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक पूर्वक चलाकर उसे सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे तिजिया बाई ध्रुव के चेहरे, हाथ, कंधा एवं पसली के पास चोंटे आयी.
घटना के बाद वहां काफी लोग इकठ्ठा हो गये, जिनके द्वारा 112 को फोन करने से 112 वाले तिजिया बाई को ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बागबाहरा लाये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने टाटा पीकप क्र. CG 19 H 0584 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.