कोमाखान : मोटरसायकल रोककर दो लोगों से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : मोटरसायकल रोककर दो लोगों से मारपीट, मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम दरबेकेरा एवं बोईरगांव के बीच मोटरसायकल रोककर दो लोगों से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

देव कुमार यादव  ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को वह अपने साथी टुकेश्वर यादव के साथ अपने मोटर सायकल ग्लैमर से कोमाखान सामान लेने आया था.

इसके बाद देव सामान लेकर वापस अपने गांव नवाडीह द्वारतराकला जा रहा था तो ग्राम दरबेकेरा एवं बोईरगांव के बीच जंगल के पास लगभग दोपहर 01:30- 02:00 बजे के बीच कुंदन ऊर्फ गुज्जर ग्राम टोंगोपानी अपने साथी केदार यादव कसेकेरा एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ आया व देव और उसके साथी को रास्ते में रोक कर दशहरा पर्व के समय हुये विवाद की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मार दूंगा कहकर अपने हाथ में पहने कड़ा से देव के पीछे तरफ मार दिया. तथा उसके साथी भी हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने लगे.

घटना के बाद देव अपने साथी के साथ किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल रहा, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुंदन, केदार यादव एवं एक अन्य व्यक्ति पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें