कोमाखान : जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

कोमाखान : जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त.

कोमाखान पुलिस ने 24 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर ग्राम साल्हेभांठा के आरोपी से अवैध शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि ग्राम साल्हेभांठा में मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति साल्हेभांठा अटल चौक में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने साल्हेभांठा अटल चौक पर एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी लेकर बैठा दिखाई देने पर उसे संदेह के आधार पर तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे की सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 35 नग जेब्रा छाप पाऊच प्रत्येक पाऊच में 200-200 ML देशी शराब भरा हुआ उड़ीसा राज्य निर्मित को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें