पिथौरा : अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

पिथौरा : अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 25 अक्टूबर 2022 को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम लहरौद पडाव तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार लहरौद पडाव तालाब के पास पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे नाम पता पुछने पर अपना नाम मुकेश पाण्डेय पिता सतीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष साकिन लहरौद पडाव थाना पिथौरा जिला महासमुन्द बताया. जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में रखे 10 पौवा गोवा गोल्डन व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला शराब 1800 ML कीमती 1200/- रूपये, 10 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला देशी प्लेन शराब 1800 ML कीमती 800/- रूपये, जुमला शराब 3600 ML जुमला कीमती 2000/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम वार्ड नंबर 01 रावणभाठा पारा पिथौरा में भुवन लाल साहू अपने घर में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार मौका वार्ड नंबर 01 रावणभाठा पारा पिथौरा भुवन लाल साहू के घर सामने पहुंच कर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में रखे 10 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला देशी प्लेन शराब 1800 ML कीमती 800/- रूपये को जप्त किया गया । आरोपी भुवन लाल साहू पिता स्व. राम अवतार साहू उम्र 44 साल साकिन वार्ड नंबर 01 रावणभाठा पारा पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें