पिथौरा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार को लगी चोट, हालत गंभीर
पिथौरा थाना अंतर्गत उजाला पैलेस के सामने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार को लगी चोट, हालत गंभीर होने पर पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पार्थी घनश्याम दुबे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चांदापारा गडबेडा का रहने वाला है। 23 अक्टूबर 2022 के सुबह 11.15 बजे उसका छोटा भाई लोकनाथ दुबे पिता स्व. ओमप्रकाश दुबे साकिन चांदापारा गडबेडा अपने मोटर सायकल होण्डा SP शाईन CG 06 GN 0321 में बाबा हरिदास राईस मिल लक्ष्मीपुर से अपने घर गडबेडा आ रहा था कि 11.30 बजे उजाला पैलेस के सामने एनएच 53 में विपरीत दिशा से मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 DW 0895 का चालक उमा शंकर पटेल पिता हृदयलाल पटेल उम्र 50 साल साकिन मुढीपार थाना पिथौरा का तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट किया है।
जिससे उसके भाई लोकनाथ दुबे के दाहिने हाथ में, चेहरे में, नाक में गंभीर चोट लगा है एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी पिथौरा अस्पताल लेकर आये थे ड. साहब चेक कर रिफर करने पर रायपुर ले गये है ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उमा शंकर पटेल के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।