युवक की खून से लथपथमिली लाश, रात में गौरा-गौरी पूजा देखने गय... - CG Sandesh

युवक की खून से लथपथमिली लाश, रात में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था फिर नहीं लौटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद पूरी रात घर वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश मिली है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना से करीब 15 किलोमीटर दूर बोड़तराई गांव है। यहां रहने वाला सोरबहरा गोंड़ (45) ईंट भट्‌ठा में काम करता था। हर साल वह कमाने खाने दूसरे राज्य चला जाता था। इस बार भी वह ईंट भट्‌ठा में काम करने गया था। कुछ दिन पहले ही वह दिवाली पर्व मनाने के लिए गांव आया था।

ग्रामीण और परिजन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, तब देर रात उसकी पत्नी व बच्चे खोजने भी निकले थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। वह पूरी रात घर नहीं पहुंचा।

बुधवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सने पत्थर भी पड़ा था। ऐसे में उसके सिर को कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 

जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जो आखिरीबार मृतक के साथ देखे गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें