बागबाहरा : गौरा-गौरी बिठाने को लेकर मारपीट कर ग्रामवासीयों को दी जान से मारने की धमकी
बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम सालडबरी में गौरा-गौरी बिठाने को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी शिकायत पर्थिया ने पुलिस से की है.
बेद बाई पति नेपाल साहू ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम सालडबरी पंचायत खाडादरहा तहसील बागबाहरा की रहने वाली है एवं ग्राम के बीना बाई पति हिरण साहू, ताराचंद साहू वल्द हिरण साहू, पिन्टु साहू वल्द बालचंद साहू द्वारा 24 अक्टूबर 2022 को लक्ष्मी पुजा के दिन ग्रामवालों द्वारा गौरी गौरा परघनी चल रहा था.
उसी बीच रात्रि 10 बजे में तीनों परघनी के समय रामेश्वर घर के सामने पहुच सामने खडे होकर पुरे ग्रामवासी को महिला पुरूष बच्चे सभी को मां बहन का गाली गलौच किया व गांव वालों गौरी गौरी बिठाने पर जान से मारने की धमकी दिया.
तथा तीनों बस्ती में मारने के लिए डण्डे पकड कर घुमने लगे इन सब घटना को देखकर गांव वालों ने दुसरे दिन 25 अक्टूबर 2022 को मिटिंग कर बीना बाई, ताराचंद , पिन्टु को बुलाकर समझाईस देकर गांव वालों से माफी मांगने को कहा गया ईतने में बीना बाई ने बेद बाई को भरी मिटिंग में गांव वालों के सामने गाली गलौच कर मारपीट करने लगे जिसके बाद बीना बाई ने बेद बाई को फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर चली गयी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।