सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 2 लोगों की मौत, 20 घायल - CG Sandesh

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 2 लोगों की मौत, 20 घायल

बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 लोग घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले में एक बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

वैशाली जिला सदर थाना अध्यक्ष अस्मित कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसा बुधवार देर रात जिला मुख्यालय हाजीपुर में हुआ, जब बस हाइवे से गुजर रही थी।


अन्य सम्बंधित खबरें