हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा -किस नीति के तहत कंपनी से ले रही ह... - CG Sandesh

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा -किस नीति के तहत कंपनी से ले रही है शराब

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट में ब्रांडेड शराब कंपनी के संचालकों द्वारा दायर की गई याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया है कि लोगों द्वारा उनकी कंपनी की ब्रांडेड शराब की मांग की जाती है. फिर भी शासन द्वारा उनके शराब को खरीदा नहीं जा रहा है. शराब कंपनी के संचालक डीआरडीओ और पैरानहार्ड ने याचिका लागई है. कंपनी के संचालकों का आरोप है कि राज्य सरकार शराब के ब्रांड में खरीदी में मनमानी कर रही है.

आज हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने मामले में छत्तीसगढ़ बेबरेज कार्पोरेशन की ओर से बहस की गई, इसमें कहा कहा गया कि याचिकाकर्ताओं के अलावा अन्य मल्टीनेषन कंपनी की भी शराब नहीं ली जा रही है, इस पर कोर्ट ने कार्पोरेशन के अधिवक्ता से पूछा है कि सरकार किस नीति के तहत कंपनी से शराब ले रही है, इसका वितरण कैसे किया जा रहा है और कहां बिक्री हो रही है. बेवरेज कारपोरेशन की तरफ से बहस होने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें