कोमाखान : ढाबा में खाने गये व्यक्ति को चार व्यक्ति ने मिलकर ... - CG Sandesh

कोमाखान : ढाबा में खाने गये व्यक्ति को चार व्यक्ति ने मिलकर पीटा

कोमाखान थाना अंतर्गत गुप्ता ढाबा में खाने गये व्यक्ति को चार व्यक्ति ने मिलकर जमकर पीटा है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदीप सोनी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम-कोमाखान जिला-महासमुंद का निवासी है। 26 अक्टूबर को रात्रि करिबन 9:30 से 10:00 के बीच गुप्ता ढाबा कोमाखान खाना खाने गया था।
जहां पर पूर्व से ही धर्मेन्द्र उपाध्याय, सपन उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, दीपक उपाध्याय भी ढाबा में बैठे थे। जो पार्थी को देखकर उसकी जाति के सम्बन्ध में अभद्र टिप्पणी कर रहा था। जिसे जातिगत टिप्पणी करने से मना करने पर धर्मेन्द्र उपाध्याय मां बहन की गाली गलौच करने लगा व धर्मेन्द्र व सपन उसे धक्का देकर निचे गिरा दिये व चारो व्यक्ति उसे मारपीट करने लगे।

किसी तरह वह भागने लगा तो फिर पकड़ कर घसीट घसीट कर मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी दी घटना को नागेन्द्र ठाकुर एवं ढाबा संचालक देखे सुने बीच बचाव किए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें