तेन्दूकोना : मवेशी पडोसी के घर चले जाने पर डंडे से महिला की ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : मवेशी पडोसी के घर चले जाने पर डंडे से महिला की पिटाई, बीच बचाव करने पर लड़के से भी मारपीट

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम मोहन्दा में बछिया पडोसी के घर चले जाने पर डंडे से महिला की पिटाई, बीच बचाव कर रहे लड़के से भी मारपीट, जिसपर पार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है.
राजकुमारी विश्वकर्मा पुलिस को बतायी कि वह ग्राम मोहन्दा में निवास करते हुए खेती किसानी का काम करती है कि 26 अक्टूबर 2022 को गांव में गोवर्धन पूजा का त्यौहार मना रहे थे कि 26 अक्टूबर 22 के सायं लगभग 05/00 बजे उसके घर की 01 बछिया (मवेशी) पडोसी प्रेमलाल यादव के घर चले गयी थी।
इसी बात पर से प्रेमलाल यादव पिता स्व महेश यादव उम्र 35 वर्ष साकिन मोहन्दा चौकी बुन्देली उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा से मारपीट करने से बांयें जांघ, बायें पीठ हाथ मुक्का से मारपीट करने से गला, सीना में चोट आयी है ।

मारपीट गाली गुप्तार को देख सुनकर उसका लडका नरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन मोहंदा बीच बचाव कर रहे थे। उसी समय रूपेश यादव पिता भानु यादव निवासी मोहंदा तुम लडाई झगडा में बीच बचाव करने वाले कौन होते हो बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके लडका नरेन्द्र विश्वकर्मा के सिर के पीछे भाग में डण्डा मारकर चोंट पहुंचाया है. घटना को श्रीमति लता साहू एवं श्रीमति मेमबाई विश्वकर्मा देख सुनकर बीच बचाव किये हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें