पिथौरा : अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, 1 की मौत
पिथौरा क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. शुक्रवार को मुढ़ीपार के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसायकल सवार दो व्यक्ति को ठोकर दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुटेरी निवासी थानसिंह नेताम पिता गोविंद उम्र 58 वर्ष एवं जंघोरा निवासी गौर सिंह पिता तहसील उम्र करीब 35 वर्ष अपनी मोटरसायकल से ग्राम अर्जुनी से वापस आ रहे थे. इसी दौरान शर्मा राइस मिल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी.
हादसे की सुचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पिथौरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहाँ थानसिंह की मौत हो गई.
अन्य सम्बंधित खबरें