सांकरा : ठेला में लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 01 गिरफ्तार
सांकरा पुलिस को 28 अक्टूबर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सावित्रीपुर में आरोपी कुबेर धुबल बाजार पड़ाव में अपने ठेला में लोगों को शराब पीने के लिये पानी पाउच, गिलास उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम सावित्रीपुर बाजार पड़ाव में रेड किया जो आरोपी लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला पुलिस को देखकर पीने वाले लोग भाग गये आरोपी कुबेर धुबल पकडा गया.
जिसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 06 नग खाली पानी पाउच जो खाली है को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें