तेन्दुकोना : भुरकोनी कम्पोजिट मदिरा दुकान से लाखो की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले के मदिरा दुकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. चोर शराब बिक्री से मिले लगभग 8,27,254/- रूपये के साथ सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी ले उड़े. मामला तेन्दुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेली चौकी के ग्राम भुरकोनी कम्पोजिट मदिरा दुकान का है.
विकास बेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह आबकारी उप निरीक्षक के पद पर वृत्त पिथौरा /सांकरा में पदस्थ है। उसका कार्यक्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकान भुरकोनी में आता है। 27 अक्टूबर 2022 को सुबह 08:00 बजे मदिरा दुकान में कार्यरत सुपरवाईजर रिजल कुमार दल ने अपने मोबाईल नंबर 90987xxxxx से उसके मोबाईल नंबर 77230xxxxx में काल कर उसे जानकारी दिया की दुकान में बाहर दिवाल रोशन दान के पास एक लोहे का एंगल से बना टेबिल रखा हुआ है एवं हरे रंग नेट वाली बोरी लम्बी रस्सी छत के एंगल में बंधा हुआ है।
जिससे दुकान में चोरी होने का शक जाहिर किया। तब
विकास बेन्द्र आबकारी उप निरीक्षक
अपने स्टाफ राजेश चौबे एवं हेमर सिंह सिदार के साथ घटना स्थल शराब दुकान भुरकोनी पहुंचकर देखा की दुकान के बाहर दाहिने तरफ दिवाल के पास लोहे का टेबल एवं रोशन दान के पास ग्रीन नेट बंधा था।
चोरी होने की संदेह पर स्टाफ के साथ भुरकोनी देशी एवं मदिरा स्टाफ का निरीक्षण करने पर दुकान का स्टाक पंजी एवं दिनांक 26 अक्टूबर 22 के मदिरा बिक्री राशि का मिलान किया।
जिस पर 26/10/22 को देशी शराब बिक्री की राशि रू0 4,69,330/- तथा विदेशी मदिरा बिक्री की राशि रूपये 3,83,320/- कुल रकम रूपये 8,52,650/- रूपये का बिक्री होना पाया गया।
जिसे अलग-अलग कार्टून में रखकर आलमारी के अंदर रखना सुपरवाईजर रिजल कुमार दल के बताये अनुसार चेक करने पर देशी एवं विदेशी मदिरा बिक्री राशि का कुल रकम रूपये 8,52,650/-रूपये में से रूपये 25,396/- बचा हुआ मिला। शेष रकम रूपये कुल रकम 8,27,254/- रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 26-27/10/2022 के दरमियानी रात के चोरी कर ले जाने का पता चला तथा दुकान में लगा हुआ CCTV कैमरे का DVR में गायब होना पाया गया।
अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा सदर 457,380 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।