सांकरा : लोगो को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 03 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी कलशराम बंजारे पिता भभीखन बंजारे उम्र 38 साल साकिन सावीत्रीपुर द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल ग्राम सावित्रीपुर पितईपलिहा डीपा चौक पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 06 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 06 नग खाली पानी पाउच जो खाली है को जप्त किया गया है.
इसी तरह आरोपी धनुर्जय सोनी पिता मोहरसाय उम्र 30 साल साकिन पितईपलीहा डीपा सावीत्रीपुर, सांकरा द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल ग्राम भगतदेवरी ओव्हर ब्रिज के नीचे शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला, जिसके कब्जे से 04 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 06 नग खाली पानी पाउच जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी हीरालाल पटेल पिता दुखलाल पटेल उम्र 30 साल साकिन- देवसरार थाना सांकरा द्वारा घटनास्थल ग्राम देवाराल निरमोही तालाब के पास शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला, जिसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली जिसमें शराब की गंध आ रही है, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है, 05 नग खाली पानी पाउच जो खाली है को जप्त किया गया.
तीनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।