कोमाखान : भीख मांगने आये भिखारी ने तुम्हारे घर शनि ग्रह है, ... - CG Sandesh

कोमाखान : भीख मांगने आये भिखारी ने तुम्हारे घर शनि ग्रह है, मनाना पड़ेगा कहकर सोने का लॉकेट लेकर हुआ फरार

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सेनभांठा में भीख मागने वाला भिकारी सोने का लाकेट लेकर भागा, जिसपर पार्थीया ने मामला दर्ज करवायी है.
पार्थीया बीना बाई सेन ने पुलिस को बतायी कि ग्राम सेनभांठा गांव में रहती है । 29 अक्टूबर 2022 को अपने घर में थी कि शाम के 4 बजे के करीबन उसके घर में भीख मांगने वाला आया था. तब वह भीक्षा देने के लिये चावल लाने अंदर गई और बाहर आई तो भिखारी उसके से कहने लगा तुम्हारे घर में शनी ग्रह है मनाना पड़ेगा सोना चांदी है उसको उतार के रख दो.

तब पार्थीया बीना बाई गले में पहनी सोने के लाकेट 2 एवं 1 गेंहू का दाना सोने का था. माला में गुथा था उसको भिखारी के पास उतार के रख दी उसके बाद घर अंदर चली गई तब उसके घर आये भीख मांगने वाला माला को उतार कर रखी थी. जिसमें 2 नग सोने का लाकेट पत्ती एक नग गेंहू का दाना सोने का गुथा था, कीमती 6000/ का था उसको चोरी कर उसके घर से ले गया. तब आस पास में भिखारी का पता किया पता नही चला. तब पार्थीया के पति रात में घर आये. तब उसको माला गुथा हुआ था. उस लाकेट पत्ती सोने वाला को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें