सांकरा : बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक छोड़कर भागा आरोपी
सांकरा थाना अंतर्गत NH 53 रोड नारायणपुर के पास बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक को छोड़कर भागा आरोपी, मोटर सायकल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
दुतिया बारीक पति सनुर्जो बारीक ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम नारायणपुर में रहती है। गृहणी काम करती है कि 18 अक्टूबर 2022 को शाम करीब 05.00 करीब उसका भतीजा हेमचंद बारीक सल्हेतराई जाने के लिये नारायणपुर NH 53 रोड किनारे में खडा होकर बस का इंतजार कर रहा था।
उसी समय प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 0739 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक अपने मोटर सायकल को चलाते हुए दुतिया बारीक के भतीजा हेमचंद बारीक को ठोकर मार कर एक्सीडेंट दिया तथा मोटर सायकल चालक अपने मोटर सायकल को छोडकर भाग गया. एक्सीडेंट करने से उसका भतीजा के दाहिने पैर एवं सिर में चोट आया. जिसे ईलाज हेतु अग्रवाल नरसिंग होम बसना में भर्ती किये है। घटना को उपेन्द्र बारीक, प्रदीप पटेल ने देखें है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने CG 06 GM 0739 प्लेटिना मो0सा0 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।