कोमाखान : खेत में लगे सौर ऊर्जा, सोलर पंप को अज्ञात चोर ने किया पार
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम कुलिया गौठान के खेत में लगे सौर ऊर्जा सोलर पंप को अज्ञात चोर ने किया पार किया है. जिसकी शिकायत पार्थी ने पुलिस से की है,
लक्ष्मीचंद यादव ने पुलिस को बताया कि ग्राम कुलिया थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी है वर्तमान में ग्राम पंचायत कुलिया का पंच है एवं गौठान समिति का अध्यक्ष है । जो कि ग्राम कुलिया के गौठान में स्थापित सौर उर्जा पंप, केबल, पैनल एवं सोलर स्ट्रक्चर को 23 अक्टूबर 2022 के रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी हो जाने से उक्त चोरी की सूचना ग्राम पंचायत कुलिया के सरपंच को दिया गया। चोरी को सही पाया गया। उक्त चोरी की गई सामान सौर उर्जा पंप, पैनल, केबल, सोलर स्ट्रक्चर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।