पटेवा : घर के परछी में अवैध शराब पिलाते 01 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
पटेवा पुलिस को 31 अक्टूबर 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोलपदर का महेश ध्रुव अपने घर के बाहर परछी में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम कोलपदर पहुंचकर महेश ध्रुव के घर के बाहर परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा महेश ध्रुव पिता फिरंता ध्रुव उम्र 48 वर्ष साकिन ग्राम कोलपदर थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया.
जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी एवं दो नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें