सांकरा : तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने मारी ठोकर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सांकरा थाना अंतर्गत शासकीय अस्पताल सल्डीह के सामने तेज रफ़्तार मोटर सायकल ने मारी ठोकर, 02 व्यक्ति को हाथ, पैर, सिर में चोट लगने पर बाइक चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मुकुंद पटेल ने पुलिस बताया कि वह ग्राम नवागांव मे रहता है. खेती किसानी का काम करता है। 27 अक्टूबर को शाम करीब 05.40 बजे करन पटेल ने मोबाईल के माध्य्म से सूचना दिया कि शासकीय अस्पताल सल्डीह के सामने मेन रोड में एक्सीडेंट हो गया है।
सूचना मिलने से पार्थी और नीलाम्बर बगरती ग्राम सल्डीह जाकर देखे तो वहां पर बहुत भीड़भाड़ था। दो मोटर सायकल नीचे गिरा हुआ था, उसका लड़का चुड़ामणी पटेल के दोनो पैर में, दाहिना हाथ, बायें हाथ के कंधा के पास चोट एवं करन पटेल के सिर, दाहिना हाथ, कमर में दाहिने पैर में चोट आकर खुन निकल रहा था।
तब वह डायल 112 को कॉल किया 112 वाहन आने से दोनो को शासकीय अस्पताल बसना ले गये बाद प्राथमिक उपचार के रिफर करने से उसका लड़का चुड़ामणी पटेल को बालाजी अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती किये है ।
उसे पता चला कि उसका लड़का चुड़ामणी पटेल एवं करन पटेल मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GC 1739 मे बैठकर सल्डीह जा रहे थे। मोटर सायकल को करन पटेल चलाते हुए जा रहा था. पीछे उसका लड़का चुड़ामणी पटेल बैठा था । ग्राम सल्डीह शासकीय अस्पताल के पास पहूंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 3005 का चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 3005 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।