पिथौरा : खेत में लगे मोटर पंप को चोरी करने वाले दो व्यक्ति क... - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में लगे मोटर पंप को चोरी करने वाले दो व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गोपालपुर खेत में लगे मोटर पंप को चोरी करने वाले दो व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
अरूण नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कैलाशपुर डोंगरीपाली थाना पिथौरा का निवासी है। अरूण नायक के मोटर पंप को रथलाल यादव के खेत ग्राम गोपालपुर में लगाया था।
जिसे विगत रात्रि करीब 01 नवम्बर 2022 के 10.00 बजे रथलाल यादव के खेत के बोर में लगे पार्थी के मोटर पंप 2HP एवं पाईप कीमती 8000 रूपये को सचिन प्रधान व फोटू यादव द्वारा चोरी कर ले गये है। चोरी करते हुए बलराम भोई, रूपधर भोई, दीपक सिदार देखे है। 

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें