शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने किया हमला, TI और ASI, था... - CG Sandesh

शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने किया हमला, TI और ASI, थाना प्रभारी की हालत गंभीर

प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम जनता के साथ साथ जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी महफूज नहीं है। 

ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आई है, यहां शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में TI और ASI घायल हो गए हैं। TI को इलाज केलिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

यह पूरा मामला पामगढ़ के सेमरिया गांव का है। यहां SDOP के नेतृत्व में एक टीम अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान जब पुलिस टीम एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर के वापस आ रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

 इस हमले TI ओमप्रकाश कुर्रे और ASI घायल हो गए। TI ओमप्रकाश कुर्रे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें