महासमुंद : चोरी का सामान बेचकर रोज करते थे शराब और मुर्गा की पार्टी, संदेह हुआ तो पुलिस को दी सुचना, 8 गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी का लोहा व अन्य सामानों के साथ 8 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों से ट्रेक्टर एवं छोटा हाथी वाहन सहित 5 लाख का सामान जप्त किया गया है. इनमे से कुछ आरोपी चोरी के पैसों से रोज शराब और मुर्गा की पार्टी कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर को प्रमोद कुमार सैनी के गोदाम से स्लीपर सेंट्रिंग, प्लेट ,चैनल, ब्रेसिंग, टावर पुटिंग, टावर बेसींग कीमत 90 हजार को अज्ञात लोगों द्वारा गोदाम के पीछे दिवार और खिड़की को तोड़कर चोरी कर ले जाया गया था. जिसकी शिकायत पर सायबर सेल की टीम को मुखबिर के द्वारा सुचना प्राप्त हुई की ग्राम कौआझर के कुछ आसामाजिक प्रवृत्ति के लोग आपस में मिलकर रोज ही शराब और मांस का सेवन कर पार्टी मना रहे है. एवं इनका इस तरह से पैसे को खर्च करना संदेह को जन्म दे रहा था.
जिसपर पुलिस की टीम ने उक्त संदेहियों को तलब कर पूछताछ किया तो उन्होंने पुलिस को बताया की प्रमोद कुमार सैनी के गोदाम के दीवाल एवं खिड़की को तोड़कर वहां पर रखे लोहे के उक्त सामानों को चोरी कर ले गए थे और उसे कबाड़ी नेतु पारधी एवं समीम तंवर के पास बेच दिए. और उससे मिले रकम से शराब और मुर्गा की पार्टी करना बताये.
ये आरोपी शामिल रहे -
01. खेलु साहनी पिता स्व शेखर साहनी उम्र- 31 वर्ष निवासी- कौआझर
02. बुधारू खड़िया पिता सज्जन खड़िया उम्र 43 वर्ष निवासी- कौआझर
03. मुकेश बेहरा पिता स्व. तरुण बेहरा उम्र-31 वर्ष निवासी- कौआझर
04.सूरज यादव पिता भोलू राम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी- कौआझर
05. नेतराम उर्फ़ नेतु पिता रतनु पारधी उमे 31 वर्ष निवासी- कौआझर
06.ईश्वर पिता बुधारू ध्रुव उमे- 38 वर्ष निवासी- कौआझर
07. सागर ध्रुव पिता स्वरुप ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी- कौआझर
08.समीम तंवर पिता मोहम्मद जमील तंवर उम्र 40 वर्ष निवासी- आरंग जिला रायपुर (कबाड़ी जिसे इन के द्वारा गए चुराए गए लोहे के सामान को खरीदी किया गया)
आरोपियों द्वारा चोरी किये गए सामान के परिवहन करने के लिए ट्रेक्टर CG06 GG 7785 तथा छोटा हांथी वाहन जिसका नम्बर CG06 M 0769 है का उपयोग किया गया था जिसे भी जप्त किया गया है.