बागबाहरा : तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक व्यक्ति का टूटा पैर, एक घायल.
बागबाहरा थाना अंतर्गत NH353 रोड मित्राढाबा के पास तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक व्यक्ति का टूटा पैर, एक घायल जिसपर अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
भीखम साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मोहराडीह का रहने वाला है। मिस्त्री का काम करता है। 09 जुलाई को ग्राम परकोम के प्रेम साहू जो उसका चचेरा भाई है। वह उसके गांव अपनी मो0सा0 बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 GW 2338 से गया था। जहां से प्रात: करीब 09/00 बजे उसके गांव से निकलकर बागबाहरा मामा ससुर के घर मेहमानी में आ रहे थे.
वहां से उसी मो0सा0 से घर वापस जा रहे थे पार्थी के साथ उसका साला टिकम साहू अपने मो0सा0 से पीछे पीछे उसके गांव आ रहा था, उसके साले का मो0सा0 को प्रेम साहू चला रहा था. भीखम साहू उसके पीछे बैठा था.
वे लोग करीबन दोपहर 02/00 बजे NH353 रोड मित्राढाबा के पास बस्ती बागबाहरा मोड के पास पहुचे थे कि खरियार रोड की तरफ से आ रही एक बोलेरो वाहन का चालक अपनी वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मो0सा0 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे भीखम साहू का बांया पैर बोलेरो के बम्फर में फस कर घुटना के पास से मुड कर टुट गया. प्रेम साहू को भी मामुली चोटें आई थी उसे 108 एम्बुलेंस से ईलाज हेतु CHC बागबाहरा लाये थे, जहां से रिफर करने पर उसे उसके परिजनों के द्वारा ईलाज हेतु राम कृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती कराये है। जहां ईलाज के दौरान बायें पैर के घुटने को काटा गया है. एक्सीडेंट को प्रेम साहू, टिकम साहू एवं आसपास के अन्य लोग देखे है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो वाहन का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।