सांकरा : कार ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, मौत.  - CG Sandesh

सांकरा : कार ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, मौत.

प्राप्त जानकरी के अनुसार घटना 23 अक्टूबर 2022 को मृतक सुखीराम नाग पिता उदय नाग उम्र 73 साल सा0 बाम्हणपुरी का निवासी था. जो अपने गांव बाम्हणपुरी से भरौपुर आ रहे एक्टीवा स्कूटी क्रमांक CG 06 GK 1198 में अपनी बेटी शेष कुमार नाग को स्कूटी के पीछ बैठाकर बसना की ओर से आ रहा था कि दोपहर करीब 1.30 बजे NH 53 रोड नारयणपुर चौक में जैसे भैरापुर जाने के लिये स्कूटी को मोड रहा था।
उसी समय एक सफेद कार क्रमांक CG 04 NQ 4574 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाया और स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट दिया. जिससे स्कूटी चालक सुखीराम नाग के सिर, पैर में चोट आया तथा पीछे बैठे शेष कुमार को दोनों हाथ कोहनी, घुटनों में चोट आयी जिसे डायल 112 के माध्यम से सीएचसी बसना में ईलाज हेतु भर्ती किये थे.

जो डॉ द्वारा रेफर करने पर अग्रवाल नरसिंग होम बसना भर्ती किये थे, जो ईलाज के दौरान सुखीराम नाग का मौत हो गया कि जांच के दौरान सफेद कार क्रमांक CG 04 NQ 4574 का चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279,337, 304ए भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें